राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

कोरबा पुलिस ने भट्टी नष्ट कर अवैध महुआ शराब और 1 हजार किलोग्राम महुआ लाहन जब्त

Spread the love

एक ठिकाने पर प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया। मौके से 300 लीटर महुआ शराब और 1 हजार किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया। साथ ही ही शराब बनाने के लिए बनाए गए शराब भट्टी को भी नष्ट कर दिया गया है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

कोरबा SP यू उदय किरण के मार्गदर्शन में उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी और टीम ने बुधवार को यह कार्रवाई चीतापाली गाव में की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि नाला के किनारे पिछले कुछ दिनों से अवैध रूप से महुआ की शराब बनाने का काम कुछ लोगों के द्वारा किया जा रहा था इसी गांव के रहने वाले अमृत और सुखलाल की इसमें मुख्य भूमिका थी, भाग निकले। उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट की धाराओं के अंतर्गत पुलिस ने अपराध रजिस्टर्ड किया है और संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है । थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि पुलिस के द्वारा जिस ठिकाने पर रेड कार्रवाई की गई वहां से 300 लीटर महुआ शराब के अलावा हजारों की कीमत का महुआ लहान भी मिला है। अब शराब बनाने वाले लोगों ने आगामी कार्य योजना के लिए इतनी बड़ी मात्रा में इसका स्टॉक कर रखा हुआ था।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button