हाथियों ने मनरेगा मजदूरों पर किया हमला, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
https://www.facebook.com/share/Xojit7vcWzNoKuyP/?mibextid=oFDknk
10.06.22| जिले के मरवाही वन परिक्षेत्र में हाथियों ने एक बार फिर उत्पात मचाया है। यहां मनरेगा काम कर रहे मजदूरों पर हाथियों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक मजदूर की मौत हो गई है, वहीं दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल है। वहीं वन विभाग द्वारा मृतक के परिजनों को तत्कालित सहायता राशि दी है।
मिली जानकारी अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह छः बजे मालाडांड के सिवनी वन परिक्षेत्र की है। यहां मनरेगा मजदूर काम कर रहे थे, तभी दो मजदूरों के ऊपर हाथियों के दल से अलग हुए एक हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले में मजदूर बदिराम निवासी मालाडांड की मौत हो गई है, वहीं सहदेव को घायल अवस्था में मरवाही उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
आईएफएस दिनेश पटेल ने बताया कि हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दूसरा व्यक्ति घायल है, घायल का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। वन विभाग द्वारा मृतक के परिजनों को 25 हज़ार की तत्कालित सहायता राशि दी गई है। वन विभाग के द्वारा इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद मृतक के परिजनों को और राशि प्रदान की जाएगी।