छत्तीसगढ़राजनीतीरोचक तथ्य
Trending

विधानसभा में भाजपा को जीत दिलाने के बाद विकास महतो ने लोकसभा चुनाव में किया ये काम…

https://www.facebook.com/share/Xojit7vcWzNoKuyP/?mibextid=oFDknk

कोरबा। मतदान से एक दिन पहले की तस्वीर पर गौर करें तो प्रतीत होता है कि भारतीय जनता पार्टी की कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय मानों विजय ध्वज थामें केवल औपचारिक घोषणा की प्रतीक्षा कर रही हों। कोरबा के रण में भाजपा के इस आत्मविश्वास के पीछे मैदान में अंगद के पांव की तरह डटे रहे प्रदेश मंत्री विकास महतो की अथक प्रयासों का बड़ा योगदान है। उन्होंने विजयरथ पर सवार सुश्री सरोज पांडेय के सारथी की जिम्मेदारी ऐसे निभाई कि उनकी बोली से प्रभावित ऐसे जीवट कांग्रेसी भी भाजपा की छांव में चले आए, जो कभी जीवनभर कांग्रेस के झंडे तले जीने मरने की कसमें खाते थे। इस तरह पहले एक-एक, फिर दस-दस, फिर सैकड़ों लोग भाजपा के कारवां में जुटते चले गए और विकास महतो की गगनभेदी आवाज से प्रतिस्पर्धियों के सपने चकनाचूर होते चले गए। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो की विशाल टीम जब भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय के लिए चुनाव मैदान में उतर ऐसा कब्जा किया, कि प्रतिस्पर्धियों के लिए राजनीति करने जमीन ही नहीं बची। प्रदेश मंत्री विकास महतो की निष्ठा, समर्पण और मैदान में बहे पसीने के साथ किए गए बेहिसाब मेहनत के बूते कोरबा लोकसभा में भाजपा और भाजपा प्रत्याशी अब विजयध्वनी से बस कुछ ही कदम दूर खड़ी है।

एक निष्ठावान राजनेता के लिए उसकी पार्टी मां समान होती है। यही वह भावना है जो भारतीय जनता पार्टी के हर सिपाही को एक सच्चा भाजपाई बनाता है। युवाओं में लोकप्रिय और जमीनी नेता विकास महतो भी भाजपा के एक ऐसे ही समर्पित सेवक हैं, जिनके लिए अपनी पार्टी की हर पुकार पर दौड़ जाना जीवन का सबसे बड़ा कर्तव्य है। पार्टी से मिले आदेशों को शिरोधार्य कर उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन जिस तन्मयता से किया, उसका सुखद नतीजा कोरबा लोकसभा के चुनाव मैदान में दिखाई दे रहा है। कोरबा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय ने टिकट मिलने के बाद सबसे पहले भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास महतो से मुलाकात की और मौजूदा परिदृश्य पर गौर करें तो बीते कल की वह मुलाकात मानों आने वाले कल में एक नए इतिहास का साक्षी बनने जा रहा है। जिस पल से विकास महतो ने कमान संभाली, भारतीय जनता पार्टी का कारवां बढ़ता चला गया। आज वो स्थिति है, कि भाजपा के विरोधियों के पास गिनने के लिए वक्त कम पड़ जाएंगे पर एल बीते डेढ़ माह के भीतर सुश्री सरोज पांडेय के समर्थन की शपथ लेकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले नवीन सदस्यों की गिनती खत्म नहीं होगी। दिन की तपती दुपहरी हो या आधी रात का सन्नाटा, एक कर्मठ और जुझारू सेवक की भूमिका अपनाकर विकास महतो भाजपा का विजयधज थामे सतत चलते रहे, दौड़ते रहे और उन्होंने जिस विधानसभा, मंडल, वार्ड, गांव और बूथ में कदम रखा, वहां की खामोशी मानों भाजपा के सम्मेलन तब्दील होती चली गई। उनकी कोशिशों के बूते आज भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय की सुनिश्चित जीत का डंका बजाने कोरबा लोकसभा क्षेत्र की जनता पूरी तरह तैयार बैठी देखी जा सकती है।

जुड़ती गई सफलता की सीढ़ी और जिम्मेदारियां बढ़ाता गया संगठन

भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय के जीत की राह प्रशस्त करने विकास महतो ने कोरबा लोकसभा के चुनाव मैदान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। टिकट मिलने से लेकर हर गांव, हर वार्ड और हर बूथ में कुछ ऐसा मैनेजमेंट स्थापित किया, कि भारतीय जनता पार्टी की ताकत हर विधानसभा में बढ़ती चली गई। विभिन्न कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए और कोरबा लोकसभा में सरोज पांडेय को जीत दिला मोदी जी की गारंटी को जन-जन तक पहुंचाने उन्होंने कोशिशों में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनकी कोशिशों के बूते भाजपा की बढ़ती सफलताओं ने उनकी उपयोगिता साबित हुई। नतीजा ये कि संगठन की ओर से एक एक कर उनकी जिम्मेदारियों के साथ कद और पद में भी इजाफा किया जाता रहा। प्रदेश मंत्री के साथ साथ विकास महतो को पहले पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए सह समन्वयक नियुक्त किया। इसके बाद उनको संगठन हर बूथ में यूथ को मजबूत करने की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। युवाओं में खास जगह रखने वाले श्री महतो की अगुआई में भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय का विजय ध्वज कोरबा में लहराने की मुहिम तेजी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती रही। 

योगी’ के मैदान में खेला तो महतो के मैनेजमेंट से कटघोरा में जुट गया ऐतिहासिक ‘शाही’ मेला

इसमें कोई दोमत नहीं कि आज के युवा भारत में नौजवान नेतृत्व अहम है। फिर भला राजनीति में यूथ फैक्टर को नजरंदाज कैसे किया जा सकता है। यही माद्दा रखने वाले कोरबा लोकसभा की कमान संभाले भाजपा प्रदेश मंत्री और युवाओं के लोकप्रिय नेता विकास महतो की विशाल टीम ने वह कर दिखाया, जो बड़े बड़े दावे करने वाले भी न कर सके। जहां एक ओर शहर की भारी भीड़ में आयोजित यूपी के मुख्यमंत्री और भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ की सभा फेल हो गई और यहां दर्शकदीर्घा खाली रह गई, 40 किलोमीटर दूर कटघोरा में ऐसा जन सैलाब आया, कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गदगद हो गए। एक शहर में योगी की सभा में दिग्गज भाजपा नेताओं की साख पर बट्टा लग गया तो दूसरी ओर विकास महतो के मैनेजमेंट से आयोजित कटघोरा की सभा भाजपा के महाकुंभ में तब्दील नजर आया। एक ओर योगी की सभा में भीड़ कम आई, जिम्मेदार भाजपाइयों के पास जवाब देने के लिए भी कुछ नहीं बचा और उसकी आंच केंद्रीय स्तर पर फायर हुई। दूसरी ओर विकास महतो की अगुआई में कटघोरा में शाह की सभा में हासिल की गई अपार सफलता की गूंज भी कोरबा से रायपुर और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक सुनाई दी। भव्य और विशाल आयोजन के लिए राष्ट्रीय स्तर के दिग्गजों की ओर से प्रशंसा भी कोरबा भाजपा की झोली में आई। स्वयं अमित शाह भी विकास महतो के मैनेजमेंट की तारीफ करने से खुद को रोक न सके। जब विकास महतो और उनकी टीम ने भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय के लिए चुनाव मैदान उतरी, तो ऐसा कब्जा किया, कि प्रतिस्पर्धियों के लिए राजनीति करने जमीन ही नहीं बची। निस्संदेह भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को विकास महतो जैसे कुसल नेता के सारथी बनने से बहुत ही लाभदायक होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button