राज्य समाचार
उप मुख्यमंत्री अरूण साव बालोद जिले के दौरे पर

बालोद (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव कल बालोद जिले के दौरे पर आ रहे हैं। उप मुख्यमंत्री के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे कल 27 नवंबर को दोपहर 12.55 बजे रायपुर से हेलिकाॅप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 01.30 बजे बालोद जिले के डौण्डी पहुँचेंगे। वहाँ वे दोपहर 01.35 बजे से पुलिस ग्राउंड डौण्डी में आयोजित तहसील साहू संघ के सम्मान समारोह एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात् उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर 02.45 बजे हेलिकाॅप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now