राज्य समाचार
मलेरिया संक्रमण से मौत, एसडीएम जांच अधिकारी नियुक्त
बीजापुर। जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा जिला बीजापुर के पत्र अनुसार कन्या आवासीय विद्यालय तारलागुड़ा एवं संगमपल्ली में अध्ययनरत 2 छात्राओं की मृत्यु मलेरिया बीमारी के संक्रमण होना प्रतिवेदित किया गया है। उक्त छात्राओं की मृत्यु की जांच हेतु कलेक्टर अनुराग पाण्डेय के द्वारा एसडीएम भोपालपटनम यशवंत कुमार नाग को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। विभिन्न निर्धारित बिन्दुओं पर जांच उपरांत पन्द्रह दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिया गया है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info