राज्य समाचार
नाले में बहा बच्चा, दूसरे दिन मिला शव…
बालोद। आंगनबाड़ी में खेलते खेलते एक 3 साल का बच्चा नाले में बह गया। उसका शव 20 घंटे बाद 3 किलोमीटर दूर झाड़ियों में फंसा मिला। यह घटना घटना डोंडीलोहरा क्षेत्र के ग्राम भेड़ी की है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भेड़ी के आंगनबाड़ी में 3 साल का नैतिक सिन्हा पढ़ने गया था। वहां पर वह बाकी बच्चों के साथ खेल रहा था, इस दौरान पास के ही नाले में बह गया। घटना की सूचना मिलने के बाद गोताखोरों की टीम बच्चे की तलाश में जुट गई थी। फिर 20 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद बुधवार को घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर ग्राम बड़गांव के पास झाड़ियों में नैतिक का शव मिला। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Live Cricket Info