अपराधराज्य समाचाररोचक तथ्य

कोरबा में नजूल जमीन घोटाले का बड़ा खुलासा , एक ही जमीन पर दो-दो कब्जा , कलेक्टर के आदेश के बावजूद कार्रवाई से कांप रहा राजस्व विभाग ?

ग्राम यात्रा के खुलासे के बाद मचा हड़कंप , दस्तावेज और सैटेलाइट मैप से खुली परतें , अंदरखाने सेटिंग की चर्चा तेज

कोरबा । कोरबा में करोड़ों रुपए की शासकीय नजूल भूमि से जुड़ा मामला अब एक बड़े जमीन घोटाले के रूप में सामने आ रहा है । ताजा सामने आए दस्तावेज , सैटेलाइट मैप और जमीनी स्थिति इस पूरे प्रकरण की गंभीरता को साफ तौर पर उजागर कर रहे हैं ।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एक ही जमीन पर दो-दो जगह कब्जे की स्थिति सामने आई है । एक ओर जहां अलग-अलग खसरा नंबरों में भूमि दर्ज है , वहीं दूसरी ओर उसी क्षेत्र को एकीकृत रूप में उपयोग कर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

“vinod trad” नाम से चिन्हित लगभग 1904.69 वर्गमीटर क्षेत्र ने पूरे मामले को और भी ज्यादा संदिग्ध बना दिया है । सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह जमीन वास्तव में एक ही स्वामित्व में है या फिर कागजों में हेरफेर कर इसे अलग-अलग तरीके से दर्शाया गया है ?

सैटेलाइट मैप और जमीन की सच्चाई में बड़ा अंतर

सामने आए सैटेलाइट मैप में साफ देखा जा सकता है कि जिस क्षेत्र में अलग-अलग खसरा नंबर दर्ज हैं , वहां वास्तविक उपयोग एक ही यूनिट के रूप में हो रहा है । इससे यह आशंका मजबूत होती है कि राजस्व रिकॉर्ड और जमीनी हकीकत में भारी अंतर है ।

स्थानीय सूत्रों का दावा है कि शासकीय भूमि पर बेजा कब्जा कर वहां व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स और अन्य निर्माण किए गए हैं , जो नियमों के खिलाफ हैं ।

दस्तावेज कुछ और , हकीकत कुछ और

इस पूरे मामले में उपलब्ध दस्तावेज कई तरह की अनियमितताओं की ओर इशारा कर रहे हैं । एक तरफ जमीन का रिकॉर्ड अलग-अलग हिस्सों में बंटा हुआ दिखाया गया है , जबकि दूसरी तरफ जमीन का उपयोग एक बड़े व्यावसायिक परिसर के रूप में किया जा रहा है ।

यह स्थिति साफ तौर पर यह संकेत देती है कि या तो राजस्व रिकॉर्ड में गड़बड़ी की गई है या फिर जानबूझकर वास्तविक स्थिति को छुपाया गया है ।

कलेक्टर के आदेश के बावजूद सुस्त कार्रवाई ?

सूत्रों के अनुसार यह मामला कलेक्टर महोदय के संज्ञान में पहुंच चुका है और उन्होंने जांच व कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं । लेकिन इसके बावजूद राजस्व विभाग की कार्रवाई बेहद धीमी और संदिग्ध नजर आ रही है ।

यहां तक कहा जा रहा है कि कार्रवाई करने से राजस्व विभाग के हाथ कांप रहे हैं । सवाल यह है कि आखिर ऐसा कौन सा दबाव है जिसके चलते अधिकारी स्पष्ट आदेशों के बावजूद कार्रवाई से बच रहे हैं ?

अंदरखाने खेल की तैयारी , लिपापोती की आशंका

सूत्रों के हवाले से खबर है कि राजस्व विभाग के भीतर ही इस मामले को “मैनेज” करने की कोशिशें शुरू हो चुकी हैं । कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा पूरे प्रकरण को दबाने और जिम्मेदारों को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं ।

बताया जा रहा है कि एक बड़े अधिकारी की भूमिका भी इस मामले में संदिग्ध मानी जा रही है , जो पूरे सिस्टम पर दबाव बनाकर जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं ।

अगर यह सही है , तो यह मामला सिर्फ अतिक्रमण का नहीं बल्कि संगठित तरीके से किया गया जमीन घोटाला बन सकता है ।

क्या अपने ही विभाग के खिलाफ कार्रवाई कर पाएंगे अधिकारी ?

इस मामले का सबसे संवेदनशील पहलू यह है कि आरोप राजस्व विभाग के भीतर की भूमिका पर भी लग रहे हैं । ऐसे में यह देखना बेहद महत्वपूर्ण होगा कि जांच करने वाले अधिकारी क्या अपने ही विभाग के लोगों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई कर पाएंगे ?

या फिर विभागीय दबाव और अंदरखाने सेटिंग के चलते सच्चाई सामने आने से पहले ही दबा दी जाएगी ?

ग्राम यात्रा के पास पुख्ता दस्तावेज

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क के पास इस पूरे मामले से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज , सैटेलाइट मैप और जमीनी साक्ष्य मौजूद हैं । ये सभी प्रमाण जमीन के उपयोग और रिकॉर्ड में अंतर को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं ।

यदि जांच में किसी भी प्रकार की लिपापोती या गड़बड़ी की कोशिश की गई , तो आने वाले समय में नामों और दस्तावेजों के साथ बड़ा खुलासा किया जाएगा

जनता की नजर प्रशासन पर , बढ़ा दबाव

अब कोरबा की जनता की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है । सवाल सीधा है — क्या इस बार सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दबा दिया जाएगा ?

यदि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होती है , तो कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं और कोरबा में हुए इस कथित जमीन घोटाले की परतें पूरी तरह खुल सकती हैं ।

आने वाले अंक में बड़ा खुलासा

सूत्रों के मुताबिक इस पूरे मामले में किस स्तर पर खेल हुआ , किन-किन लोगों की भूमिका रही और किस तरह से जमीन का उपयोग बदला गया — इन सभी पहलुओं पर जल्द ही बड़ा खुलासा किया जाएगा ।

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क इस पूरे मामले की तह तक पहुंच चुका है और आने वाले अंक में इससे जुड़े बड़े नामों और सच्चाई को सामने लाया जाएगा ।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button