राज्य समाचार
एकलव्य विद्यालय के रिक्त सीटों में प्रवेश आवेदन 30 तक
बलौदाबाजा। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सोनाखान में कक्षा 7वीं, 8वीं, 9वीं एवं 11वीं में रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु 30 सितम्बर 2024 संध्या 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन निर्धारित प्रारूप में कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास बलौदाबाजार -भाटापारा के कक्ष क्रमांक 86 में जमा किया जा सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 7वीं में 1 बालक एवं 1 बालिका, कक्षा 8वीं में 3 बालक एवं 1 बालिका, कक्षा 9वीं में 3 बालक एवं 3 बालिका तथा कक्षा 11वीं में 8 बालक एवं 6 बालिका हेतु सीट रिक्त है। आवेदन हेतु विस्तृत जानकारी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सोनाखान या सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय के सूचना पटल क़ा अवलोकन किया जा सकता है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
