राज्य समाचार

कोरबा जिले के लिए ऐतिहासिक पल मां सर्वमंगला के तट पर गंगा आरती की तर्ज पर हुआ हसदेव महाआरती ,लेजर लाइट शो ,आतिशबाजी से जगमगाया आसमान

Spread the love

कोरबा ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क
5100 दीप किए गए प्रज्वलित , हिन्दू क्रांति सेना के भव्य आयोजन के 10 हजार से अधिक लोग बने साक्षी 

कोरबा । मां सर्वमंगला के तट पर स्थित पतित पावनी मां हसदेव नदी की देव दीपावली पर गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती की गई। शुक्रवार देर शाम सर्वमंगला मंदिर तट पर आयोजित हसदेव नदी की महाआरती के दौरान हिंदू क्रांति सेना ने खास इंतजाम किए। मंत्रोच्चार करने वाले पंडितों के साथ ही शहर भर के हिंदू धर्म से जुड़े विभिन्न संगठन और आम लोगों को आयोजन में आमंत्रित किया गया था महा आरती के दौरान सर्वमंगला मंदिर घाट पर 10 हजार से अधिक भक्तों की मौजूदगी रही।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

इस दौरान 5100 दीये प्रज्वलित किए गए। 10 हजार से अधिक लोग इस दृश्य के साक्षी बने। हिंदू क्रांति सेना के सदस्यों ने बताया ” सर्वमंगला मंदिर हसदेव घाट पर महाआरती का आयोजन किया गया। आयोजन में मां हसदेव की आरती की गई। 5100 दीये जलाए गए। लाइट शो का भी आयोजन किया गया।
महाआरती में सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस मौके पर ही जुटी रही। कुसमुण्डा थाना प्रभारी रूपक शर्मा दल बल सहित मौके मौजूद रहे। हसदेव आरती के दौरान आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा आतिशबाजी कर भव्य आरती का समापन किया      गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button