राष्ट्रीय खबरें

PM मोदी के चैलेंज के बाद इमरान खान ने की शांति की अपील

Spread the love

हाल ही में पीएम मोदी ने इमरान खान को लेकर एक रैली में कहा था कि यह समय पाक पीएम के शब्दों को कसौटी पर तौलने का है. उन्होंने कहा था, ‘’पाकिस्तान में नई सरकार बनने पर मैंने प्रोटोकॉल के तहत उन्हें (इमरान खान) फोन करके बधाई दी थी और कहा था कि हम बहुत लड़ चुके, आओ मिलकर गरीबी और अशिक्षा के खिलाफ लड़ें. उन्होंने कहा कि मोदी जी मैं पठान का बच्चा हूं, कभी झूठ नहीं बोलता. आज उनके शब्दों को कसौटी पर तौलने का वक्त है.’’
पाकिस्तान के पीएम ऑफिस से जारी एक बयान में कहा गया है- ”पीएम इमखान खान अपने शब्दों पर कायम हैं. अगर भारत हमें कार्रवाई करने लायक सबूत देता है तो हम तुरंत कार्रवाई करेंगे. पीएम मोदी को शांति के लिए एक मौका देना चाहिए.”
पहले भी इमरान खान ने कही थी सबूत देने की बात
इससे पहले 19 फरवरी को भी इमरान खान ने कहा था कि भारत अगर पाकिस्तान को पुलवामा हमले के सबूत देगा तो वह कार्रवाई करेंगे. उन्होंने कहा था, ”ये नया पाकिस्तान है, ये हमारे हित में है कि हमारी जमीन से ना ही कोई दहशतगर्दी करे और ना ही हमारे यहां दहशतगर्दी करे. भारत सरकार हमें सबूत दे, पाकिस्तान इस घटना की पूरी तहकीकत कराने को तैयार है.”
इसके साथ ही उन्होंने कहा था, ”हम भारत से बातचीत के लिए दहशतगर्दी पर चर्चा करने के लिए भी तैयार हैं. पाकिस्तान को आतंकवाद से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. पाकिस्तान हर मुद्दे पर भारत से बातचीत के लिए तैयार है.” पुलवामा हमले पर इमरान खान ने कहा था कि पाकिस्तान पर इस हमले का इल्जाम लगाया जा रहा है, लेकिन आखिर इससे पाकिस्तान को क्या फायदा वाला है.

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button