August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस का भव्य शुभारंभ, सीएम साय ने दिखाई हरी झंडीथाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ मारपीट, TI और स्टाफ के खिलाफ FIRरेबीज से संक्रमित मरीज की मौत, अंबेडकर अस्पताल ने जारी किया तथ्यात्मक बयानरायगढ़ के जंगल में बाघ की दस्तक, वन विभाग अलर्ट…एक्सिस बैंक में करोड़ों की धोखाधड़ी, पूर्व अधिकारी और उसकी पत्नी गिरफ्तारशर्म करो एमएस साहब ! सरकारी नौकरी की मलाई खा रहे, लेकिन बिलासपुर में चला रहे निजी क्लिनिक – कब बंद होगा ये दोहरा खेल ?1200 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तारधमतरी में गौ-तस्करी करते सात आरोपी गिरफ्तार2 लाख के ईनामी नक्सली सहित 3 नक्सली गिरफ्तारमंत्री राजवाड़े ने शबरी एंपोरियम, और गारमेंट फैक्ट्री का किया अवलोकन
नेशनल

Me too: एमजे अकबर के खिलाफ यौन शोषण मामले की सुनवाई आज…

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

नई दिल्ली । पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर के खिलाफ यौन शोषण मामले की सुनवाई आज दिल्ली हाई कोर्ट में होगी। इस मामले में वरिष्ठ पत्रकार प्रिया रमानी कोर्ट में पेश होंगी। दरअसल एमजे अकबर ने मी टू अभियान के तहत उनके उपर लगे यौन शोषण के आरोप में रमानी पर मानहानि का मुकदमा किया था,
जिसपर आज कोर्ट सुनवाई करेगा। एमजे अकबर के उपर ना सिर्फ रमानी बल्कि कई महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिसके बाद तमाम आरोपों के बीच एमजे अकबर को अपने पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था। एमजे अकबर ने 17 अक्टूबर 2018 को मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे दिया था।
मानहानि मामले में मेट्रोल पोलिटन चीफ मजिस्ट्रेट समर विशाल ने रमानी को समन किया है। कोर्ट में पेश होने से पहले रमानी ने ट्वीट में लिखा है कि समय है कि जब हम अपनी आप बीती बताएं। आपको बता दें कि एमजे अकबर की कानूनी टीम में गीता लूथरा, संदीप कपूर शामिल हैं जोकि रमानी के खिलाफ कोर्ट में एमजे अकबर की ओर से दलील पेश करेंगे। एमजे अकबर की ओर से उनपर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए एकहा गया है कि जानबूझकर उनके उपर गलत, निराधार आरोप लगाए गए हैं।
बता दें कि एमजे अकबर पर यूएस की पत्रकार ने भी यौन शोषण का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि जब वह 23 वर्ष पहले जयपुर के होटल में थी तो एमजे अकबर ने उनके साथ शोषण किया था। हालांकि एमजे अकबर ने कहा है कि यह आपसी सहमति से हुआ था।
इन तमाम आरोपों के बीज एडिटर गिल्ड ऑफ इंडिया ने एमजे अकबर की सदस्यता को रद्द कर दिया था। गिल्ड की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि हमारी कमेटी के अधिकतर सदस्यों का मानना है कि एमजे अकबर की सदस्यता को रद्द करना चाहिए।

Related Articles

Check Also
Close