राज्य समाचार

हादसा, 3 दोस्तों को बुरी तरह रौंदते हुए निकला पिकप वाहन, दो की हालात नाजुक

Spread the love

जशपुर। आर्केस्ट्रा देखकर लौट रहे 3 युवकों की आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 2 युवकों की हालात नाजुक बताई जा रही है। घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए तत्काल झारखंड के रांची रवाना किया गया है। सभी युवकों की मौत 15 से 17 साल की बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को आर्केस्ट्रा देखने गए 5 दोस्त शनिवार सुबह दो बाइक पर से वापस घर लौट रहे थे। तभी आला चौकी के पास एक तेजरफ्तार पिकप वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी और उन्हें बुरी तरह से कुचलते हुए भाग निकली। बताया जा रहा 5 नाबालिग युवक भगलपुर इलाके और एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं।
पिकप वाहन के नीचे आने से घटना स्थल पर ही तीन दोस्तों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इधर पिकअप वाहन का चालक शराब के नशे में बताया जा रहा है, जो घटना के बाद से मौके से फरार हो गया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button