राज्य समाचार

आलमगीर अशरफ, तकरीर और फातिहा में होंगे शामिल

Spread the love

भिलाई। कर्बला के शहीदों की याद में 10 रोज तक तकरीर, लंगर व फातिहा ख्वानी का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में पैगंबर हजरत मुहम्मद के वंशज आले नबी औलादे अली फर्जंद ए गौसे आजम हुजूर हजरत सैयद आलमगीर अशरफ अशरफी उल जिलानी 15 जुलाई को भिलाई पहुंचेंगे।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

अंजुमन हुसैनिया कमेटी खुर्सीपार के सदर हुसैन अली अशरफी ने बताया कि हजरत आलमगीर दोपहर 2 बजे भिलाई पहुंचेंगे। शाम के वक्त मगरिब की नमाज जामा मस्जिद सेक्टर-6 में पढ़ाएंगे। यहां सैयद आलमगीर कर्बला के शहीदों के वाकयात बयान करेंगे। इसके बाद रात 9.30 बजे इलाहाबादी पंचायती ताजिया इमामबाड़ा सड़क 20 जोन–1 खुर्सीपारा भिलाई में जिक्र-ए-शोहदाए कर्बला में शामिल होंगे।

 यहां हजरत आलमगीर के हाथों समाज में विशिष्ट योगदान देने वाली शख्सियतों का सम्मान किया जाएगा। उसके बाद रात 12 बजे इमामबाड़ा पर इमाम हसन की चौकी की फातिहा होगी। उन्होंने बताया कि 10 मोहर्रम तक रोजाना सुबह 8 बजे से 10 बजे तक कुरआन ख्वानी जारी है। वहीं रात में तकरीर के बाद रोजाना लंगर में बड़ी तादाद में लोग शामिल हो रहे हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button