राज्य समाचार

खम्हार पाकुट पर्यटन के लिए होगा विकसित

प्रस्ताव तैयार कलेक्टर ने दिए निर्देश

रायगढ़, । लैलूंगा के खम्हार पाकुट टैंक प्रोजेक्ट को पर्यटन के लिए विकसित किया जाएगा। यहां बने विश्राम गृह का जीर्णोद्धार होगा। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डैम के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव भी इस दौरान साथ रहे। कलेक्टर ने डैम में केज कल्चर मछली पालन और बोटिंग की संभावनाओं की दिशा में भी काम करने के निर्देश दिए। विश्राम गृह के सामने वॉच प्वाइंट भी बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने की बात कही जहां से डैम का खूबसूरत नजारा आने वाले पर्यटक देख सकें।

कलेक्टर श्री गोयल ने खम्हार पाकुट टैंक प्रोजेक्ट के बारे में तकनीकी जानकारी ली। कार्यपालन अभियंता सत्येन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि यहां की क्षमता 19.38 एमसीएम है और अभी 82 प्रतिशत पानी भरा है। पानी के स्टोरेज का रोज सुबह 8 बजे डाटा लिया जाता है। कलेक्टर श्री गोयल ने सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने और नहरों की मरम्मत के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि मरम्मत के लिए टेंडर जारी हो चुका है। प्रक्रिया जल्द पूरी कर काम शुरू कर दिया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इंटकवेल प्रोजेक्ट को पूरा करने के निर्देश

कलेक्टर ने इसके साथ ही खम्हार पाकुट में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के बारे में भी जानकारी ली। ईई पीएचई श्री परीक्षित चौधरी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से लैलूंगा शहर में जलापूर्ति किया जायेगा। इसके लिए ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया जा रहा है। पाइप लाइन बिछाने का काम भी पूरा करना है। कलेक्टर श्री गोयल ने इसे प्राथमिकता में लेते हुए सभी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस प्रोजेक्ट के प्रगति की समीक्षा नियमित रूप से समय-सीमा की बैठक में करने की बात भी कही।

लारीपानी आंगनबाड़ी का निरीक्षण

कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव के साथ लारीपानी आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों की उपस्थिति और वजन त्यौहार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को खान-पान और गर्भवती माताओं को टेक होम राशन वितरण के बारे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पूछा। कलेक्टर श्री गोयल इसकी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल ने नियमित रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए। डीपीओ महिला एवं बाल विकास विभाग एल.आर.कच्छप भी इस दौरान उपस्थित रहे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button