राज्य समाचार

अरपा नदी में बहने से भाजपा कार्यकर्ता की मौत

बिलासपुर। बिलासपुर में अरपा नदी के तेज बहाव में आकर लापता भाजपा कार्यकर्ता का शव बरामद कर लिया गया है। वो 15 किलोमीटर दूर बह गया था। एसडीआर और स्थानीय लोगों की तलाश में 24 घंटे बाद उसकी लाश मिली। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। दोमुहानी निवासी युवक राकेश धीरज (26) भाजपा का कार्यकर्ता था। बीते गुरुवार को वह अपने रिश्तेदार के दशगात्र में शामिल होने गया था। इस दौरान वो नहाने के लिए अरपा नदी में दोमुहानी के पास एनिकट गया था। धीरज नदी में नहाने के लिए किनारे उतर रहा था।

तभी उसका पैर फिसल गया , जिसके बाद वो पानी की तेज बहाव में आकर गहराई में समा गया। मौजूद लोगों ने काफी देर तक उसकी तलाश की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। तब उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद एसडीआर की टीम को बुलाया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एसडीआर की टीम भी मौके पर पहुंच कर एनिकट के आसपास युवक की तलाश करती रही। फिर शुक्रवार को भी उसकी तलाश की जाती रही। शाम को मस्तूरी क्षेत्र के पाली गांव के पास युवक के शव को बहते देख कर लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी से बांध कर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भेज दिया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button