राज्य समाचार

शहर के जुट मिल थाना क्षेत्र में अधेड़ की जघन्य हत्या

Spread the love

 

पुलिस और साइबर की टीम मौके पर पहुंची जांच शुरू

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

रायगढ़,,शहर में दिनों दिन बढ़ती अपराधिक घटनाओ में आज एक नई कड़ी आ जुड़ी है। मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 30 में एक अधेड़ की नृशंस हत्या हुई है। मृतक का नाम रमेश तिवारी उर्फ बब्बू तिवारी बताया जा रहा है। जिसे देर रात घर में घुसकर मारा जाना प्रतीत हो रहा है।

 

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर सायबर सेल प्रभारी अभिनव उपाध्याय एवम जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के कुछ लोगों पुछ ताछ शुरू की और घर में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगालने में लगी है। घटना देर रात 2 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

समाचार लिखे जाने तक घटना स्थल पर पुलिस ने स्निफर डाग को घटना स्थल पर लाया है। वही मृतक के विषय में यह पता चला है कि वह ब्याज में पैसे देने के अलावा ठेकेदारी का काम करता था।

घटना को लेकर जहां पुलिस ने जांच शुरू कर दी है वही मोहल्ले के लोग इस जघन्य हत्या के बाद भयभीत है,उनके बीच सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है।।

विजुवल,, घटना स्थल

बाइट,,1 नौकरानी

2 मुक्ति नाथ पार्षद पति/भाजपा नेता

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button