राज्य समाचार

कोरबा में पटवारी संघ की बैठक संपन्न, जिलाधीश से मिलकर समस्याओं का समाधान कराने का निर्णय

Spread the love

कोरबा, 24 सितंबर 2024 । छत्तीसगढ़ शासन पटवारी संघ के जिला कोरबा इकाई द्वारा आयोजित बैठक में पटवारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई और समाधान के लिए प्रस्ताव पारित किए गए।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

बैठक में पटवारी संघ ने सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों के खिलाफ कार्रवाई, पटवारी विमल सिंह के निलंबन को जांच तक स्थगित करने, बिना दस्तावेज सत्यापन के पटवारी के ऊपर कार्यवाही न की जाए, आकस्मिक सड़क दुर्घटना की कार्यवाही नजीर शाखा से हो इस कार्यवाही से पटवारियों को दूर रखा जाए, समयमान वेतनमान सही समय में लागू किया जाए, और जिला खनिज न्यास मद से सभी हल्का में पटवारी आवास का निर्माण किया जाए जैसी मांगें रखीं।

 

पटवारी संघ जिलाधीश के समक्ष उपस्थित होकर समस्या का निदान करने निवेदन करेंगे। बैठक में जिले के सभी पटवारी उपस्थित थे।

 

इस बैठक के साथ ही पटवारी संघ ने अपनी मांगों के समाधान के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button