राज्य समाचार

राज्यपाल-मुख्यमंत्री स्व. श्याम पाण्डेय के तेरहवीं कार्यक्रम में हुए शामिल

दुर्ग । राज्यपाल रमेन डेका तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय के पिता स्व. श्याम पाण्डेय के तेरहवीं कार्यक्रम मैत्री नगर भिलाई दशहरा मैदान रिसाली दुर्ग में शामिल हुए। राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने स्व. श्याम पाण्डेय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरूव साव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक अंतागढ़ विक्रम उसेण्डी, प्रदेश अध्यक्ष विधायक जगदलपुर किरण देव, विधायक अहिवारा डोमनलाल कोरसेवाड़ा, विधायक दुर्ग गजेन्द्र यादव, विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, पूर्व सांसद सौदान सिंग, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, आईजी रामगोपाल गर्ग, एसपी जितेन्द्र शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पुष्पकुंज अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button