राज्य समाचार
आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
राजनांदगांव (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि आरक्षक का शव पेड़ में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, घटना खैरागढ़ का है।
जहां आरक्षक ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि आरक्षक खैरागढ़ जालबांधा में पदस्थ था। आपको बता दें कि यहां आरक्षक भर्ती मामले में 14 संदेही की जांच हो रही थी। इस जांच में आरक्षक भी शामिल था। हालांकि आरक्षक किसी वजह से मौत को गले लगाया है इस बात की जानकारी समाने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस आरक्षक के शव को पीएम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है। इधर इस घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info
