राज्य समाचार

लवन पुलिस ने किया अंधे क़त्ल का पर्दाफाश, गूंगा सीरियल किलर गिरफ्तार

पुलिस की टीम ने साइन लैंग्वेज विशेषज्ञों की मदद से दबोचा

रायपुर। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में दो महिलाओं के अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए लवन पुलिस ने एक गूंगे सीरियल किलर तेजराम उर्फ कोंदा को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जानकारी दी कि तेजराम ने साइन लैंग्वेज विशेषज्ञों की मदद से पूछताछ में दोनों हत्याओं को स्वीकार किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस को अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

पहला मामला: मई 2020 की घटना
29 मई 2020 को ग्राम भालूकोना निवासी रामायण पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी भतीजी अनुपमा बाई का शव महानदी किनारे पेड़ के पास मिला। शव खून से लथपथ था और सिर पर गंभीर चोटें थीं। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सनी सूखी लकड़ी बरामद की और अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दूसरा मामला: मार्च 2023 की घटना
13 मार्च 2023 को किशन यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम भालूकोना की 56 वर्षीय महिला गौरी बाई का शव गांव के पास मिला। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के साथ शव घसीटने के निशान भी थे। घटनास्थल से खून से सना लकड़ी का टुकड़ा और एक लोहे का हंसिया भी बरामद किया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस जांच और आरोपी की गिरफ्तारी
दोनों मामलों में पुलिस ने ग्रामवासियों से पूछताछ कर घटनास्थल के साक्ष्यों का अध्ययन किया, जिसके आधार पर गांव के ही तेजराम उर्फ कोंदा को संदिग्ध पाया गया। गूंगे आरोपी से साइन लैंग्वेज विशेषज्ञों की मदद से पूछताछ की गई, जिसमें उसने दोनों हत्याओं को स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए गए।

तेजराम को 6 सितम्बर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की तत्परता और कुशलता से इस जघन्य अपराध का खुलासा संभव हुआ।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button