राज्य समाचार

स्वास्थ्य मंत्री को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में EPPI Con 2024 में शामिल होने का निमंत्रण

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को 10 से 22 सितंबर तक स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाले EPPI Con 2024 कांफ्रेंस में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। यह आमंत्रण स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के ग्लोबल आउटरीच के डायरेक्टर द्वारा आईआईएम रायपुर के तत्वाधान में भेजा गया है।

इस महत्वपूर्ण कांफ्रेंस के दौरान छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था पर व्यापक चर्चा होगी। विशेष रूप से, राज्य की प्राथमिक स्वास्थ्य इकाइयों, जैसे आशा कार्यकर्ता और मितानिन, को मजबूत करने की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कांफ्रेंस का मुख्य उद्देश्य आशा और मितानिन कार्यकर्ताओं को डिजिटल रूप से साक्षर बनाना है, ताकि वे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सकें। इसके लिए उन्हें आईआईएम, आईआईटी, एम्स, और एनएनएलयू जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ मिलकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यह कांफ्रेंस छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं को निचले स्तर पर और भी प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके माध्यम से राज्य में बुनियादी और प्रशिक्षित स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button