राज्य समाचार

26 किलो गांजा के साथ नाबालिक सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

जशपुरनगर । कोतबा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार में तस्कर भारी मात्रा में गांजा लेकर कोतबा की ओर रवाना हुए है। सूचना पर एसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कोतबा पुलिस पीठाआम्बा गांव के पास नाकाबंदी लगा कर वाहनों की जांच कर रही थी।

इसी दौरान लैलूंगा की ओर से आ रही कार सीजी 13 एडब्लू 4063 को पुलिस के जवानों ने रूकने का संकेत किया। पुलिस की नाकाबंदी को देख कर कार चालक वाहन को खड़े कर दरवाजा खोल कर भाग गया। पुलिस के जवानों ने तत्काल कार की घेरा बंदी कर तलाशी लिया। कार के सामने के हिस्से में एक अपचारी बालक बैठा हुआ मिला। वहीं कार की डिक्की से प्लास्टिक के पैकेट में बंधा हुआ गांजा भी पुलिस ने जब्त किया।
पूछताछ में अपचारी बालक ने बताया कि गांजा को वे रायगढ़ जिले के लैलूंगा से लेकर बागबहार निवासी आरोपित हीराधर यादव के पास ले कर जा रहे थे। उसके बयान के आधार पर कोतबा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हल्दीझरिया निवासी हीराधर यादव (35 वर्ष) के घर में छापा मार कर गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार हीराधर यादव के विरूद्व सरगुजा जिले के सीतापुर थाना में भी गांजा तस्करी का अपराध पंजिबद्व है। इस मामले में वह जेल भी जा चुका है। फिलहाल कोतबा पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के अंर्तगत अपराध पंजिबद्व करते हुए गिरफ्तार आरोपित हीराधर यादव को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button