11/04/2026

निर्माणधीन पुल का मलबा गिरा, 1 युवक की मौत, दो घायल…

0

भानुप्रतापपुर । कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक में बन रहे पुल का मलबा गिर गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई वहीं दो घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

बता दें कि, नवनिर्मित पुल सिकसोड से सरगीकोट के बीच नदी में पुल बनाया जा रहा था। इस दौरान तीन युवफ सरगीकोट से वापस आ रहे थे। अचानक हुई बारिश से बचने के लिए वे निर्माणाधीन पुल के नीचे आ गए। तभी निर्माणधीन पुल का स्लैब गिर गया। इससे नीचे खड़े एक युवक हेमनाथ निवासी अलकनार की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि, दोनों युवक अभी ठीक हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *