राज्य समाचार

जयंत देवांगन बने मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव

रायपुर । सामान्य प्रशासन विभाग ने जनसंपर्क विभाग, रायपुर में संयुक्त संचालक के पद पर कार्यरत जयंत कुमार देवांगन को मुख्यमंत्री सचिवालय (प्राधिकरण प्रकोष्ठ) में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया है।

जयंत देवांगन पूर्व में भी बस्तर विकास प्राधिकरण, सरगुजा विकास प्राधिकरण समेत कई महत्वपूर्ण प्राधिकरणों में लंबे समय तक कार्य किया है। उनकी इस नियुक्ति से प्राधिकरण के कार्यों में और तेजी आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

देवांगन को रिजल्ट देने वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है और वे बेहद लो-प्रोफाइल में रहकर काम करने में विश्वास रखते हैं। अपने मृदुभाषी और सहयोगी स्वभाव के कारण वे अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच एक सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं।

उनकी नियुक्ति मुख्यमंत्री सचिवालय में प्राधिकरण प्रकोष्ठ के कार्यों में नवाचार और दक्षता की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button