राज्य समाचार

रायपुर लाये गए अनवर-अरुणपति, पूछताछ के लिए ईडी मांगेगी रिमांड

Spread the love

रायपुर। नकली होलोग्राम मामले में करीब डेढ़ माह पहले मेरठ ले जाए गए कारोबारी अनवर ढेबर और पूर्व अफसर अरुणपति त्रिपाठी को प्रोडक्शन वारंट पर गुरुवार को रायपुर लाया गया है। दोनों को रायपुर की विशेष अदालत में दोपहर करीब 1 बजे पेश किया गया। प्रोडक्शन वारंट प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जारी करवाया था। ईडी शराब घोटाले के एक केस में दोनों से पूछताछ के लिए फिर रिमांड पर लेगी।

शराब घोटाले में कर्नाटक के केस में चालान पेश नहीं होने के बाद ईडी ने एक और केस रजिस्टर किया था। इसी बीच, अनवर और त्रिपाठी को यूपी एसटीएफ नकली होलोग्राम मामले में गिरफ्तार कर मेरठ ले गई थी। वहां दोनों न्यायिक रिमांड पर जेल में थे। ईडी के आवेदन पर रायपुर की अदालत ने अनवर और अरुणपति को यहां अदालत में पेश करने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया था।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

अनवर और त्रिपाठी को रायपुर में 8 अगस्त को पेश करना था। इस बीच, चर्चा थी कि इस वारंट के खिलाफ दोनों हाईकोर्ट चले गए थे, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। गुरुवार को दोनों को रायपुर लाकर कोर्ट में पेश कर दिया गया।

दोनों रिमांड मिलने पर ईडी की कस्टडी में रहेंगे। ईडी की रिमांड खत्म होने के बाद जब तक यूपी पुलिस रिमांड नहीं लेती, दोनों रायपुर जेल में ही रहेंगे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button