राज्य समाचार

उप मुख्यमंत्री साव संत नामदेव भवन में आयोजित आयुष स्वास्थ्य शिविर में हुए शामिल

250 से अधिक का स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण

Spread the love

बिलासपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा विधायक सुशांत शुक्ला आज नामदेव फाउंडेशन बिलासपुर के द्वारा संत नामदेव भवन नूतन चौक में आयोजित आयुष स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए। स्व. आलेख वर्मा की स्मृति में आयोजित आयुष स्वास्थ्य शिविर में उन्होंने अपना ब्लड प्रेशर भी चेक कराया और उनका ब्लड प्रेशर डॉक्टरों ने नॉर्मल बताया। उप मुख्यमंत्री ने आयुष स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए कहा है कि नामदेव फाउंडेशन के द्वारा समाज के हित में अच्छी पहल की गई है। स्वर्गीय आलेख वर्मा समाज के समर्पित कार्यकर्ता रहे। उनकी स्मृति में नामदेव फाउंडेशन के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अच्छी पहल है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

साव ने कहा है कि राज्य शासन द्वारा द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा काम किया जा रहा हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। बरसात के मौसम में डायरिया मलेरिया सर्दी खांसी बुखार जैसे रोगों के इलाज के लिए आयुष  स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से हर गांव में एवं वार्डों में लोगों को घर के नजदीक ही चिकित्सा सुविधा मिल रही है। उन्होंने आयुर्वेदिक तथा होम्योपैथिक चिकित्सकों की सराहना की। विधायक सुशांत शुक्ला ने स्वर्गीय आलेख वर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी स्मृति में नामदेव फाउंडेशन के द्वारा स्वास्थ्य शिविर में लोगों को लाभ मिल रहा है। आलेख वर्मा ने तेलीपारा में मोहल्ला विकास समिति के माध्यम से पहली बार स्वास्थ्य शिविर लगाया था और आज समाज के लोग उनकी याद में लोगों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया। रामदेव कुमावत ने भी शिविर की सराहना की और स्वर्गीय आलेख को श्रद्धांजलि दी। आयुर्वेद चिकित्सा डॉ कोमल सिंह डोटे ने कहा है कि संत नामदेव भवन में आयोजित आयुष स्वास्थ्य शरीर में 250 से अधिक मरीजों का परीक्षण किया गया। जिसमें त्वचा रोग, हड्डी रोग, वाद रोग, उदर, खून की कमी, बीपी शुगर सर्दी खांसी बुखार, के मरीज ज्यादा है जिनका परीक्षण करके उनको सलाह दी गई और निशुल्क दवा का वितरण भी किया। आयुष स्वास्थ्य शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कोमल सिंह डोटे, डॉ. अरुण सिंह, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रभात पटेल, डॉ लव कुश दुबे, होम्यो चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रेखा जगगा, डा रुक्मणी कुर्रे, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कुमुदिनी पटेल, डॉक्टर गरिमा पटेल, ने सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें स्वस्थ जीवन के लिए परामर्श भी दिया।

स्वास्थ्य शिविर में रामदेव कुमावत, संत नामदेव नगर वार्ड 65 के पार्षद श्याम साहू, चंदू मिश्रा, महर्षि बाजपेई युवा मोर्चा अध्यक्ष, मोनू श्रीवास, देवेश खत्री, नामदेव समाज के प्रमुख ज्वाला प्रसाद नामदेव, नामदेव फाउंडेशन के अध्यक्ष एनपी नामदेव, कोषाध्यक्ष कमल वर्मा, सचिव दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, शिव शंकर वर्मा, जगन्नाथ प्रसाद नामदेव, शिव कुमार वर्मा, अखिल वर्मा, गंगा दिन वर्मा, राजेश्वर नामदेव, कैलाश चंद्र वर्मा, राजकुमार चौधरी, राकेश वर्मा, कौशल्या वर्मा, गणेश नामदेव अनिल वर्मा, अनामिका वर्मा, अलका वर्मा, किसलय श्रीवास्तव, सुभाष नामदेव, शिवराम चौधरी, स्वराज कटेलिहा रिया कटेलिहा, उपदेश वर्मा, अजय वैद्य, विनीता वैद्य, विकास वर्मा, नामदेव फाउंडेशन के सदस्य एवं पदाधिकारी काफी संख्या में मौजूद थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button