राज्य समाचार

कांग्रेस नेता की हत्या से बरमकेला में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

बिलाईगढ़। जिले में कांग्रेस नेता की हत्या से सनसनी मच गई है। अज्ञात लोगों ने कांग्रेस नेता हरिनाथ पटेल की हत्‍या के बाद उनका शव सिंगारपुर सड़क किनारे फेंक दिया। मामला बरमकेला थाना का है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। फॉरेंसिक टीम को भी इसकी सूचना दी गई है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर हत्‍या की घटना की जांच करेगी और सबूत जुटाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कमरीद निवासी कांग्रेस नेता हरिनाथ पटेल मंगलवार की शाम किसी काम से सिंगारपुर की ओर गए थे। इस दौरान अज्ञात आरोपियों ने रात करीब 9 बजे धारदार हथियार से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बता दें कि मृतक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य थे। वह अपने गांव में कांग्रेस नेता के रूप में सक्रिय थे। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button