राज्य समाचार

जीवन दीप समिति व जन आरोग्य समिति की बैठक सम्पन्न

अम्बिकापुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ, भगवानपुर एवं समस्त शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर संस्था के जीवन दीप समिति एवं जन आरोग्य समिति की  बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अम्बिकापुर नगर निगम महापौर मंजूषा भगत उपस्थित रहीं।

बैठक में समस्त शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों में सुचारू रूप से समस्त सेवाओं के संचालन के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई तथा विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी ली गई। इसके साथ ही प्रमुख एजेण्डा को सर्वसमिति से पारित किया गया। इस अवसर पर अम्बिकापुर नगर निगम सभापति हरमिन्दर सिंह, नगर निगम आयुक्त.डी.एन. कश्यप, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पी.एस. मार्को, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. पुष्पेन्द्र राम, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शीला नेताम, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सीमा तिग्गा, शहरी सुपरवाइजर अनील पाण्डेय एवं धनेश प्रताप सिंह, समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button