राज्य समाचार

कल छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

Spread the love

रायपुर। लोकसभा चुनवा की तैयारियों को लेकर भाजपाध्यक्ष अमित शाह 15 फरवरी को एक दिन के प्रवास पर रायपुर आ रहे हैं। शाह इस दौरान शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। बताया जाता है कि सुबह की नियमित फ्लाईट से आएंगे। दोपहर में भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं को संम्बोधित करेंगे। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बताया कि वे रायपुर समेत दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद के शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव को देखते हुए शाह का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। वह कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास करेंगे। विधानसभा में हार के बाद भाजपा पहले से ही बैकफुट पर है। इससे पहले हाल ही में पीएम मोदी भी छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए थे। पीएम मोदी ने रायगढ़ में सभा को संबोधित किया था।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button