15/04/2026

एफएसएनएल को बचाने आगे आएं जनसमुदाय

0

भिलाई । जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान रूआबांधा और आचार्य नरेंद्र देव स्मृति जन अधिकार अभियान समिति ने जनसमुदाय से आह्वान किया है कि सार्वजनिक उपक्रम फैरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (एफएसएनएल) को बचाने आगे आएं।

शर्मा ने जारी बयान में कहा है कि वह सार्वजनिक उपक्रमों को बचाने और यहां व्याप्त अनियमितताओं को उजागर करने लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। इसमें सभी वर्ग को शामिल होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में भिलाई के तमाम सार्वजनिक उपक्रमों को लूटने होड़ मची हुई है।

मैनें हमेशा सार्वजनिक उपक्रमों के हक में संघर्ष किया। इसकी कीमत मुझे निजी तौर पर अपना नुकसान करा कर चुकानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि आज लोग अखबारी बयान देकर फैरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (एफएसएनएल) को बचाने का ढोंग कर रहे हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि इन सभी ने बीते डेढ़ दशक में सब कुछ जानते हुए भी अपनी जुबां बंद रखी थी।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News