राजनीतीराज्य समाचाररोचक तथ्य

आखिर मीडिया फ्रेंडली सरोज पाण्डेय को किसने भिड़ाया पत्रकारों से ?

कोरबा, लोकसभा प्रत्याशी बनने के बाद पहली बार कोरबा पहुंची पूर्व राज्यसभा सांसद और भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय आज पत्रकारों से तल्ख तेवर में बात कर गई। सरोज पाण्डेय को जानने वालों को मालूम है की सरोज मीडिया फ्रेंडली है। हालाकि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर साजिश की बात भी कही जा रही है लेकिन ये एक संयोग भी हो सकता है। हुआ यूं कि सरोज पांडेय का प्रत्याशी बनने के बाद कोरबा का पहला दौरा था लिहाजा पत्रकारवार्ता की सूचना दे दी गई बाद में देर होते कार्यक्रम के बीच समय में परिवर्तन की भी सूचना मिली लेकिन जैसे ही प्रत्याशी सरोज पांडेय पहुंची उन्होंने मीडिया से कहा की अभी वो कार्यकर्ताओं से पहले बात करेंगे फिर मीडिया से मिलेंगी। इतना सुनना था पत्रकार भड़क गए और फिर पत्रकारवार्ता के बहिष्कार करने की बात कह डाली। हालाकि कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से मिलने के बाद सरोज मीडिया से मिली लेकिन अधिकांश मीडिया मौके से लौट चुकी थी। बताया जा रहा है कि पत्रकारवार्ता करने के संबंध में उनसे किसी ने सहमति नहीं ली थी। ऐसे में उनको तय कार्यक्रम को प्राथमिकता देना था। खैर कोरबा की मीडिया मिलनसार हैं वो कभी किसी भी मामले का मलाल नहीं रखती है वहीं मीडिया से चर्चा करते सरोज ने साफ कर दिया है कि यहां से मैं चुनाव नहीं लड़ रही बल्कि आप ही चुनाव लड़ रहे हैं। मैं अब कोरबा से वापस नहीं जाने वाली। कोरबा लोकसभा में पिछले 5 वर्षों में विकास कार्य देखने को नहीं मिला। जो भी विकास कार्य हुए हैं वो सब प्रधानमंत्री के कारण हुआ है। सरोज पाण्डेय ने कहा कि सामने वाले कमजोर नहीं, वे रणनीति से लड़ते हैं। सरोज पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री देश और विकास के लिए इतना कार्य करते हैं कि वे 3 घंटे भी सो नहीं पाते। सरोज पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। वर्तमान में कांग्रेस की सांसद मैदान में ही नहीं हैं। कोरबा लोकसभा की पालक सांसद होने के नाते वे आने वाले समय में सभी मुद्दों और विषयों पर प्राथमिकता से कार्य करेंगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button