राज्य समाचार

आरक्षक भर्ती : गृहमंत्री के बंगले पहुंचे सैकड़ों कैंडिडेट्स , कई जिलों में एक ही अभ्यर्थी के चयन को लेकर उठे सवाल

रायपुर I छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर आज सुबह बड़ी संख्या में कैंडिडेट गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले पहुंचे। जहां गृहमंत्री ने खुद बंगले के बाहर कैंडिडेट्स से मिलकर मुलाकात की और समस्याओं पर चर्चा की।

इससे पहले कैंडिडेट्स ने बंगले के बाहर बैठकर अपनी मांगे रखी। विजय शर्मा ने उन्हें मनाने का प्रयास किया और बंगले के भीतर चर्चा करने की समझाइश दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हालांकि कैंडिडेट्स ने कहा बाकी साथियों के आने पर ही वो बंगले जाएंगे। इसके बाद गृहमंत्री अंदर चले गए। कुछ देर बाद बाकी साथियों के आने पर कैंडिडेट भी अंदर पहुंचे। जहां अभी चर्चा चल रही है।

गृहमंत्री बोले- भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी

गृहमंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार (16 दिसंबर) को विधानसभा भवन में पत्रकारों से इस मुद्दे पर बातचीत करते हुए स्पष्ट किया कि पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और विश्वसनीय तरीके से संपन्न की गई है।

गृहमंत्री ने बताया कि अभ्यर्थियों की मांग पर सभी उम्मीदवारों के प्राप्तांक सार्वजनिक कर दिए गए हैं। अब कोई भी अभ्यर्थी किसी भी जिले के उम्मीदवार के अंक विभागीय वेबसाइट पर जाकर देख सकता है। इसके लिए QR कोड भी जारी किए गए हैं, जो सीधे रिजल्ट पोर्टल तक ले जाते हैं।

एक अभ्यर्थी का कई जिलों में चयन, ऐसे होगा समाधान

कई जिलों में एक ही अभ्यर्थी के चयन को लेकर उठे सवालों पर गृहमंत्री ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि खुली प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी जिले से शारीरिक परीक्षा देने की अनुमति दी गई थी। कई अभ्यर्थियों ने एक से अधिक जिलों में शारीरिक परीक्षा दी और सफल भी हुए। ऐसे मामलों में लिखित परीक्षा एक ही बार ली गई, लेकिन जिन-जिन जिलों में शारीरिक परीक्षा पास की थी, वहां लिखित परीक्षा के अंक जोड़ दिए गए।

हालांकि, उन्होंने साफ किया कि अंतिम चयन केवल एक ही जिले में होगा। अन्य जिलों में प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) से प्रावीण्यता सूची के आधार पर अन्य युवाओं का चयन किया जाएगा।

शिकायत निवारण के लिए खुला मंच, ADG सुनेंगे अभ्यर्थियों की बात

भर्ती प्रक्रिया को लेकर शिकायतों के समाधान के लिए विभाग ने खुला मंच उपलब्ध कराया है। एडीजी एसआरपी एसपी कल्लूरी ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को भर्ती में अनियमितता या गड़बड़ी की शिकायत है, तो वे 19 और 20 दिसंबर 2025 को पुलिस मुख्यालय, रायपुर में सबूतों के साथ उनसे सीधे मिल सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पारदर्शिता को लेकर जिन अभ्यर्थियों को संदेह है, वे लिखित शिकायत और प्रमाण के साथ पुलिस मुख्यालय आ सकते हैं। इससे पहले भी 12 से 14 दिसंबर तक सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों ने अपने कार्यालयों में शिकायतें सुनी थीं।

5,967 पदों के लिए आए थे करीब 7 लाख आवेदन

एडीजी कल्लूरी ने बताया कि पुलिस आरक्षक भर्ती में कुल 5,967 पदों के लिए लगभग 7 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे। भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 9 दिसंबर को जारी किया गया। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण शंकाएं स्वाभाविक हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विशेष शिकायत निवारण व्यवस्था की गई है। विभाग का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया नियमों के तहत पूरी तरह पारदर्शी रही है और हर शिकायत को तथ्यों के आधार पर सुना जाएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button