राज्य समाचार

छत्तीसगढ़ राइजि़ंग आर्टिस्ट एसोसिएशन के कलाकारों ने लता मंगेशकर को दी स्वरांजलि


कोरबा, 12 फरवरी 2024 । छत्तीसगढ़ राइजि़ंग आर्टिस्ट एसोसिएशन के कलाकारों के द्वारा स्वर कोकिला लता मंगेशकर को सियान सदन घंटाघर में मेरी आवाज़ ही पहचान है…एक संगीत संध्या आयोजित कर स्वरांजलि अर्पित की गयी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोरबा के दंत चिकित्सक डॉ. विवेक रंजन महतो थे एवं अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राइजि़ंग आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख संरक्षक शशि सिंह ने किया। विशिष्ठ अतिथि अशोक अग्रवाल वायलिन वादक, सोनू भाटिया जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भाजपा, संतोष राय जिला संयोजक आरटीआई प्रकोष्ठ, एसोसिएशन के प्रमुख मार्गदर्शक पं. मोरध्वज वैष्णव एवं छत्तीसगढ़ राइजिंग आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. गिरीश केशकर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं लता मंगेशकर की तैल्य चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। अपूर्वा सिंह एवं दिनेश सिंह ने कार्यक्रम का आगाज किया। एसोसिएशन के गायक कलाकारों ने सुरीले भूले बिसरे गीतों से कार्यक्रम में समा बांधा। दीक्षा सिंह एवं निष्ठा अग्रवाल ने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष कुजूर, प्रचार सचिव सौरभ पांडेय, अशोक जायसवाल, कर्मेन्द्र सिंह, चंद्रकांत धिरहे, संजय प्रजापति, मूलचंद आज़ाद सहित बड़ी संख्या में कलाकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के प्रांतीय कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा व आभार प्रदर्शन उप कोषाध्यक्ष हरिराम पटेल ने किया।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button