राज्य समाचार

चुनाव में भाजपा की गारंटी बजट से गायब : सांसद ज्योत्सना महंत

Spread the love


कोरबा 10 फरवरी 2024 । कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ के बजट पर कहा है कि यह एक लच्छेदार भाषण के जैसा ही है जिसमें शब्दों के जाल में जनता को उलझाने का काम हुआ है। वित्तमंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट निराशाजनर्क है।
इस बजट से छत्तीसगढ़ के विकास को कोई पंख नहीं लेगेंगे बल्कि व्यवसायियों तथा उद्योगपतियों के लिए लाभदायक होगा। ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार के लिए यह बजट सहायक नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की आय बढ़ाने हेतु कोई प्रावधान नहीं किया गया है। वनोपजों के विदोहन, उनके प्रसंस्करण तथा वनवासियों की आय में वृद्धि करने हेतु इस बजट में कोई प्रावधान नहीं है।
स्कूलों और कालेजों की संख्या में वृद्धि तथा भवनों का निर्माण की बात हुई है परन्तु रिक्त पदों को भरने का वादा बजट में नहीं दिखता। जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली भाजपा की सरकार में लोक सेवकों के भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कोई बात नहीं की गई है। अवैध नशीले पदार्थो पर अंकुश लगाने के लिए कोई प्रावधान नहीं है। सांसद ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के वक्त भाजपा ने गारंटी की बात कही थी लेकिन घोषणा पत्र में उसकी कोई भी गारंटी कहीं भी नजर नहीं आ रही।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button