राज्य समाचार

AICC ने छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर की समन्वयकों की नियुक्ति, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर समन्वयक नियुक्त कर दिए हैं. बता दें कि ये समन्वयक प्रदेश चुनाव समिति और AICC को रिपोर्ट करेंगे.

AICC की तरफ से जारी सूची के मुताबिक अलग-अलग लोकसभा के लिए जिन समन्वयकों को जिम्मेदारी दी गयी है, उनमें सरगुजा लोकसभा (ST) के लिए पवन अग्रवाल, रायगढ़ लोकसभा (ST) मधु सिंह, जांजगीर चांपा (SC) बैजनाथ चंद्राकर, कोरबा लोकसभा के लिए सुभाष धुप्पड़, बिलासपुर लोकसभा के लिए पियुष कोसरे, राजनांदगांव लोकसभा के लिए दीपक दुबे, दुर्ग लोकसभा पदम कोठारी, रायपुर लोकसभा के लिए राजेंद्र साहू, महासमुंद लोकसभा के लिए राजेश यादव, बस्तर लोकसभा (ST) नरेश ठाकुर, कांकेर लोकसभा (ST) रवि घोष का नाम शामिल हैं.

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button