10/04/2026

CG BREAKING : मुठभेड़ में मारे गए तीसरे नक्सली की हुई पहचान, नक्सलियों ने जारी प्रेस नोट में कही ये बात

0

दंतेवाड़ा- छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के नक्‍सल प्रभावित कुन्ना-डब्बा के जंगलों में रविवार शाम को हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए थे। जिसमें पुलिस ने दो नक्सलियों की पहचान तो कर ली थी पर तीसरे की पहचान नहीं हो पाई थी।

अब नक्सलियों ने एक प्रेस नोट जारी कर तीनों नक्सलियों को अपना साथी होना बताया है। तीसरे मारे गए नक्सली का नाम प्रेस नोट में डोडी लिंगा बताया गया है, जो सुकमा जिले के गोंदपल्ली पंचायत के गोदेड गांव का निवासी है।

इस नक्सली के 2016 से नक्सली संगठन से जुड़कर काम करने की बात लिखी हुई है।

प्रेस नोट जारी कर नक्सलियों ने तीनों मारे गए साथियों को नक्सली बताया है, पर मुठभेड़ पर सवाल उठाए हैं। नक्सलियों ने तीनों को पकड़ कर मारने का आरोप लगाया है। प्रेस नोट दरभा डिवीजन सचिव साई नाथ ने जारी किया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *