राज्य समाचार

11.76 लाख किसानों को मिली बड़ी सौगात, CM साय ने धान बोनस राशि का किया वितरण, किसानों के खाते में पहुंचे 3,716 करोड़….

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, हमारी 15 साल सरकार रही रमन सिंह के नेतृत्व में। तब हम दो साल का धान बोनस नहीं दे पाए थे। हमने मोदी गारंटी में वादा किया था कि बकाया बोनस देंगे। हमने सब किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर कर दी है। भाजपा जो कहती है, वो करती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रायपुर के बेंद्री गांव में हो रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इससे पहले CM साय ने छत्तीसगढ़ के 11 लाख 76 हजार 815 लाख किसानों के खाते में 3716 करोड़ 38 लाख 96 हजार रुपए ट्रांसफर किए। किसानों को प्रति क्विंटल 300 रुपए की दर से बोनस राशि दी गई है।

मोदी की गारंटी के वादे 5 साल में पूरे होंगे

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, सरकार बनते ही कैबिनेट बैठक में गरीबों को आवास देना तय किया। अब दूसरा वादा पूरा किया है। मैं सीएम होने के चलते विश्वास दिलाता हूं कि मोदी की गारंटी में जो भी वादा किया है, उसे 5 साल में सभी पूरा किया जाएगा।

विवाहित महिलाओं को 12 हजार साल देने अनुपूरक बजट में प्रावधान

सीएम ने कहा कि, जो विवाहित महिला हैं, उनके खाते में साल में 12 हजार रुपए जाएंगे। उसका अनुपूरक बजट में प्रावधान किया है। थोड़ा धैर्य रखिए। उज्जवला योजना के तहत सिलेंडर भी मिलेगा। गरीब भूमिहीन को 10 हजार रुपए मिलेगा। एक लाख बैकलॉग भर्ती को आने वाले समय में भरेंगे।

चरण पादुका योजना फिर शुरू होगी, आयुष्मान में 10 लाख मिलेंगे

सीएम साय ने घोषणा की है कि, रमन सरकार में तेंदूपत्ता संग्राहकों और गरीब महिलाओं के लिए चल रही चरण पादुका योजना और साड़ी वितरण योजना को फिर शुरू किया जाएगा। इसे भूपेश बघेल सरकार ने बंद कर दिया था। हमारा वादा है हम 5500 मानक बोरा के हिसाब से 15 दिन तक तेंदूपत्ता खरीदेंगे। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना फिर शुरू होगी। उसकी राशि 10 लाख रुपए की गई।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को हम सुशासन दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि, गांव-गांव सड़कें, किसान को क्रेडिट कार्ड अटल जी ने सोचा तो मिला।

विजय शर्मा ने कहा कि, नई सरकार बनती है तो लोग फूल-माला पहनने में रहे जाते हैं। हमारी सरकार बनी तो मुख्यमंत्री ने पहली कैबिनेट में ही 18 लाख पीएम आवास देने का फैसला लिया। धान का बकाया बोनस अभी नहीं देना था, लेकिन सीएम इसे अनुपूरक बजट में लेकर आए और पास कराया।

2016-17 और 2017-18 का बोनस है बकाया

18 लाख गरीबों को मकान की कार्रवाई शुरू करने के बाद साय सरकार मोदी की दूसरी गारंटी आज पूरी करने जा रही है। पिछली रमन सरकार में 300 रुपए प्रति क्विंटल धान बोनस देने का वादा किया गया था। लेकिन दो साल इसे नहीं दिया गया था।

प्रदेश के किसानों का साल 2016-17 और 2017-18 का बोनस बकाया है। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में प्रदेश के लिए ‘मोदी की गारंटी 2023’ नाम से संकल्प पत्र जारी किया था। इसमें किसानों को बकाया धान के बोनस देने का वादा किया गया था. I

सुशासन दिवस पर आज कई आयोजन

• नालंदा परिसर में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन

वहीं, रायपुर के नालंदा परिसर में जनसंपर्क विभाग की तरफ से छायाचित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है। इसमें अटल बिहारी वाजपेयी की छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्मृतियों और पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित होते छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की योजनाओं की झलक दिखेगी।

• दीनदयाल ऑडिटोरियम में कवि सम्मेलन

रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। साथ ही प्रत्येक जिले के साथ ही नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रमों का आयोजन होगा। नगरीय निकायों में अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं का पाठ, विचार गोष्ठी और कई प्रतियोगिताएं होंगी।

• एक सप्ताह स्वच्छता अभियान का संचालन

इस मौके पर निर्वाचित जनप्रतिनिधि और आम नागरिक सुशासन स्थापित करने के संबंध में संकल्प लेंगे। नगरीय निकायों, ग्राम और ग्राम पंचायतों में सुशासन दिवस से आगामी एक सप्ताह तक नियमित रूप से स्वच्छता अभियान का संचालन किया जाएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button