राज्य समाचार
CM विष्णु देव साय को आदिवासी सेवा समिति के अभिनन्दन समारोह में शामिल होने मिला निमंत्रण
रायपुर– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में आदिवासी सेवा समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की ।
उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रायपुर के कुशालपुर में समिति द्वारा आयोजित अभिनन्दन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
मुख्यमंत्री श्री साय ने समिति के सदस्यों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सालिक राम नेताम, उपाध्यक्ष मनहरण सिंह ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला नेताम, श्री श्याम सुंदर अग्रवाल, जयलाल राठिया, लाल सिंह राणा, आनंद राम ध्रुव एवं सदस्यगण उपस्थित थे।
