राज्य समाचार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री को जन्मदिन पर किया नमन
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को जन्मदिन पर नमन किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ के विकास और यहां के लोगों की समृद्धि के उद्देश्य से छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए नए छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया।
अटल कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ एक ओजस्वी वक्ता और कवि हृदय भी थे। वे अपनी राजनैतिक और व्यक्तिगत शुचिता के लिए भी जाने जाते हैं।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
वाजपेयी की याद में उनका जन्मदिन ’सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा 25 दिसम्बर को राज्य के किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं वर्ष 2015-16 की बकाया धान की बोनस राशि 3716 करोड़ 38 लाख 96 हजार रूपए का भुगतान किया जा रहा है।
Live Cricket Info
