राज्य समाचार

IIT कानपुर की रिसर्च स्टाफ मेंबर का शव हॉस्टल के कमरे से मिला, मचा हड़कंप

कानपुर: आईआईटी कानपुर की रिसर्च स्टाफ मेंबर डॉ पल्लवी चिल्का का शव हॉस्टल में मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जब कमरे का दरवाजा तोड़ा चो पल्लवी का शव पंखे से लटकता मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कौन थीं डॉक्टर पल्लवी? (Who was Dr. Pallavi?)

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

डॉक्टर पल्लवी की उम्र 35 साल थी। वह आईआईटी कानपुर के बायो साइंस और बायो इंजीनियरिंग विभाग से जुड़ी थीं। वह उड़ीसा की रहने वाली बताई जा रही हैं। उनका शव मिलने से आईआईटी कानपुर में हड़कंप मच गया है।

सामने आया IIT का बयान (IIT’s statement came out)

डॉक्टर पल्लवी की मौत को लेकर IIT का बयान सामने आया है। संस्थान ने कहा, ‘आईआईटी कानपुर गहरे दुख के साथ, संस्थान के जैविक विज्ञान और बायोइंजीनियरिंग विभाग में एक शोध स्टाफ सदस्य, डॉ पल्लवी चिल्का के असामयिक और दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर शोक व्यक्त करता है। एक होनहार युवा शोधकर्ता, डॉ चिल्का, अपने पोस्टडॉक्टरल शोध को आगे बढ़ाने के लिए संस्थान में शामिल हुईं। वह 19 दिसंबर को अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाई गईं। पुलिस की एक फोरेंसिक टीम ने मौत के कारण की समीक्षा करने के लिए परिसर का दौरा किया। संस्थान मौत का संभावित कारण निर्धारित करने के लिए पुलिस जांच का इंतजार कर रहा है। डॉ चिल्का के निधन से संस्थान ने एक प्रतिभाशाली और होनहार युवा शोधकर्ता खो दिया।’

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button