राज्य समाचार

CG BREAKING: हत्या की वजह का हुआ खुलासा……PM रिपोर्ट आते ही मां-बाप हुए गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा- सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पिसौद में ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है। नाबालिग बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता और उसकी सौतेली मां ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह किया कि उसने आत्महत्या की है।

बीते 29 नवंबर को पुलिस को ग्राम के विजय ने पुलिस को जानकारी दी कि बीती रात उसकी बेटी की मौत हो गई है। ऐसा प्रतीत होता है कि उसने आत्महत्या की है।

पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक दिसंबर को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मालूम हुआ कि लड़की की मौत आत्महत्या नहीं है बल्कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो उसके पिता और सौतेली मां रेखा टूट गई और उन्होंने बेटी की हत्या की बात स्वीकार कर ली। उन्होंने बताया कि गांव के एक लड़के के साथ उनकी बेटी का प्रेम प्रसंग चल रहा था।

बेटी बार-बार समझाने के बाद भी नहीं मान रही थी। घटना की रात भी इस बात को लेकर उन्होंने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह विवाद करने लगी। तब दोनों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button