राज्य समाचार

बारिश की संभावना को देखते हुए, CM भूपेश ने धान खरीदी केंद्रों में समुचित व्यवस्था करने कलेक्टरों से किया अनुरोध

Spread the love

रायपुर- प्रदेश में बारिश की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी केंद्रों में बेहतर रख-रखाव की व्यवस्था को लेकर प्रदेश के विभिन्न जिलों के कलेक्टरों से अनुरोध किया है. सीएम ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी है. सीएम ने लिखा है कि, प्रदेश में बारिश की संभावना को देखते हुए कलेक्टरों को खरीदी केंद्रों में धान का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है. प्रदेश में इस समय समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है. धान को बारिश से बचाने के लिए उपार्जन केन्द्रों में कैप कवर, ड्रेनेज सहित सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं. धान खरीदी केंद्रों पर किसानों की सहूलियत का ध्यान रखा जाए, धान उपार्जन केन्द्रों का भ्रमण कर बारिश से धान को सुरक्षित रखने की सभी व्यवस्था सुनिश्चित कर लें.

सीएम ने लिखा है कि, प्रदेश में बारिश की संभावना को देखते हुए कलेक्टरों को खरीदी केंद्रों में धान का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है. प्रदेश में इस समय समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है. धान को बारिश से बचाने के लिए उपार्जन केन्द्रों में कैप कवर, ड्रेनेज सहित सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं. धान खरीदी केंद्रों पर किसानों की सहूलियत का ध्यान रखा जाए, धान उपार्जन केन्द्रों का भ्रमण कर बारिश से धान को सुरक्षित रखने की सभी व्यवस्था सुनिश्चित कर लें.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button