राज्य समाचार

व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया, कुसमुंडा से गए थे दर्री, युवक हिरासत में

कोरबा । कोरबा जिले के उपनगर दर्री क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुसमुंडा प्रेस क्लब के पूर्व सदस्य रोजी की हत्या कर दी गई है। मामले में पुलिस द्वारा तहकीकात की जा रही है। इस घटना से मृतक का परिवार सदमे में है। प्रारंभिक सूचनाओं के मुताबिक नरेंद्र पाल उर्फ रोजी टाटा मोटर्स वाहन शो रूम में कार्यरत थे। प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी आने काम पर गए हुए थे लेकिन देर रात होने के बाद भी जब घर नहीं लौटे तो परिवार में चिंता छा गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

किसी माध्यम से परिजनों को रोजी के साथ अनहोनी होने की जानकारी मिली जिसके बाद परिवार के सदस्य और कुछ लोग घटना स्थल दर्री थाना क्षेत्र के सरदार पटेल कालोनी रवाना हुए। बताया जा रहा है कि सरदार पटेल नगर में वे महिला मित्र से मिलने गए थे।

नरेंद्र पाल उर्फ रोजी को महिला मित्र के बेटे सुमित दास ने घर में रखे बेसबॉल स्टिक से एक के बाद कई प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। यह भी कहा जा रहा है कि सीढ़ियों से गिरकर मौत हुई है। फिलहाल घटना से इलाके में सनसनी व्याप्त है। पुलिस ने अमित दास को हिरासत में ले लिया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button