राज्य समाचार

महादेव एप: सीएम बघेल बोले- भाजपा ने चुनावी फंड तो नहीं लिया, भाजपा ने किया पलटवार

Spread the love

रायपुर – विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस-भाजपा दोनों ही दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस बीच महादेव एप पर सियासी गेम तेज हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार हमला बोला है। उन्होंने मीडिया से चर्चा में प्रश्न उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार एप बंद क्यों नहीं करती ?, एप बंद करने का काम केंद्र का है, राज्य का नहीं ?

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

केंद्र की भाजपा ने चुनावी फंड तो नहीं ले लिया: भूपेश

मुख्यमंत्री बघेल ने महादेव आनलाइन सट्टा एप को लेकर ईडी के चालान पर केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि चुनावी फंड ले लिया होगा, इसलिए एप बंद नहीं करवा रही। भाजपा ने महादेव सट्टे का पैसा दाउद और पाकिस्तान के जरिए कांग्रेस को मिलने के प्रश्न पर कहा कि इससे मुर्खतापूर्ण और हास्यास्पद क्या हो सकती है। पूरे देश में शायद किसी राज्य ने कार्रवाई की तो छत्तीसगढ़ में हमने की। 450 लोगों की गिरफ्तारी हुई और हमने खुद होकर लुक आउट नोटिस जारी करने लिखी।

एप के संचालक को गिरफ्तार करने कहा, जो विदेश में है। यह एप पूरे हिंदुस्तान में चल रहा है। उसमें आप ही के लोग (भाजपा) तो बैठते हैं। केक काट रहे, पार्टी कर रहे, उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं कर रहे हमने कार्रवाई की, आप नहीं कर रहे, आपके क्या संबंध हैं।

 

पाकिस्तान से पैसे आने के आरोप पर प्रश्न कहा कि सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि सट्टा आम लोग खेलते हैं। पैसा वो वसूल रहे, लोगों को बर्बाद कर रहे और ये जीएसटी लगा रहे, कार्रवाई नहीं कर रहे ? कर रहे तो हमारे लोगों को पकड़ रहे, सलाहकार को पकड़ रहे, जहां कुछ नहीं मिला। केवल बदनाम करने कार्रवाई कर रहे, संचालक को क्यों नहीं पकड़ रहे ? बघेल ने कहा कि हिम्मत है तो इन सवालों के जवाब दे देना।

 

भूपेश को सट्टा एप से प्यार, भ्रष्टाचार से मोहब्बत: गौरव भाटिया

इधर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता में भूपेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सट्टा एप से प्यार है और भ्रष्टाचार से मोहब्बत है। उन्होंने मुख्यमंत्री के सवाल कि केंद्र ने महादेव एप क्यों बंद नहीं किया, पर कहा कि मुख्यमंत्री को अपने संवैधानिक अधिकारों को पढ़ लेना चाहिए। उन्हें अधिकार है कि वह छत्तीसगढ़ में महादेव एप को रोक सकते हैं।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की गारंटी के जी का मतलब घोटाला है। गांधी परिवार कह रहा जितना समय बचा है लूट लो, कोई लिमिट नहीं है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है और भूपेश सरकार लूट-खसोट, ”परिवार-परिक्रमा” में मस्त है। प्रदेश सरकार यहां के बेरोजगार युवकों को नौकरी तक नहीं दे सकी, यह उसकी बड़ी विफलता है। पीएससी की परीक्षाओं में कांग्रेसियों के बच्चे, मुख्यमंत्री के करीबी के बच्चे होना ही योग्यता का मापदंड है।

 

गांधी चालीसा पढ़ना छोड़ें: भाटिया

भाटिया ने पीएससी में शिकायत नहीं मिलने पर जांच नहीं होने वाले मुख्यमंत्री बघेल के बयान पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि ”गांधी चालीसा” पढ़ना छोड़कर संविधान पढ़ें, जिसकी शपथ उन्होंने ली है। संविधान में कहीं नहीं लिखा है कि कार्रवाई करने के लिए शिकायत करना जरूरी है। उन्होंने कहा पीएससी, सहायक शिक्षक,उप निरीक्षक, वह कांग्रेस शासन में हुए सभी भर्ती घोटालो में भाजपा युवाओं को न्याय दिलाएगी। भाटिया ने संविदाकर्मियों के नियमितीकरण, शराबबंदी के वादे, महिला स्व सहायता समूह की कर्जमाफी और फुड पार्क को लेकर राज्य सरकार को घेरा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button