करियरराज्य समाचार

मधुमक्खियों को भी न भाया मंत्री जी का भाषण? किया हमला तो भागे उल्टे पांव, देखें वीडियो…

कवर्धा – छत्तीसगढ़ में इन दिनों चुनावी सियासत तेज हो गई है। दिग्गज नेताओं द्वारा निकाली जा रही चुनावी रैली में प्रचार प्रसार का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने बीते दिन रैली निकाली थी। इस रैली में कांग्रेस कार्यकताओं में भगदड़ सी मच गई

दरअसल, प्रत्याशी घोषित होने के बाद मंत्री मोहम्मद अकबर कवर्धा पहुंचे जहां उन्होंने बड़ी संख्या लगभग 5 हजार से ज्यादा समर्थकों के साथ डीजे और बाजे-गाजे लेकर शहर भ्रमण करने निकले ही थे कि शहर के दर्रीपारा में जैसे ही रैली पहुंची अचानक मधुमक्खियों ने कांग्रेस की रैली में हमला कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिससे कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई और कार्यकर्ता जैसे तैसे वहां से दौड़ते भागते नजर आए तो वहीं मधुमक्खियों के हमले से रैली में शामिल हुए कई कांग्रेस कार्यकर्ता जख्मी हुए है।

हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री मोहम्मद अकबर रैली के काफी पीछे थे जिससे नेता जी को किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। वैसे तो कांग्रेस कार्यकताओं पर मधुमक्खियों के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button