राज्य समाचार

CG NEWS : अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर युवती से रेप, मंदिर में शादी भी किया, फिर छोड़ दिया, अब पुलिस गिरफ्त में

Spread the love

बिलासपुर –  एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। बॉयफ्रेंड ने निजी तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर रेप किया। साल 2022 में कपड़ा दुकान में साथ काम करते थे, तभी दोनों की पहचान हुई थी।दोस्ती होने के बाद दोनों की देर रात बात होनी लगी। एक-दूसरे को अपनी तस्वीरें भी भेजते थे।

जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक उसे अपने गांव ले गया। मंदिर में दोनों ने शादी भी कर ली, फिर उसे बदनाम करने के लिए तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद उसने युवती को छोड़ दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

युवती ने जांजगीर के अकलतरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसके मुताबिक 13 जुलाई 2022 को युवक ने फोन कर उसे बताया कि वह अपने रिश्तेदार को देखने के लिए सिम्स आया है। उसे मिलने के लिए बुलाया और वो चली गई।

मुलाकात के बाद उसका फोटो एडिट कर अश्लील बना दिया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया, फिर धमका कर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने डर और बदनामी के कारण घटना की जानकारी अपने परिजनों को नहीं दी।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button