राज्य समाचार
अधिकारी-कर्मचारियों पर सरकार सख्त, ड्यूटी टाइम में नदारद रहे तो कटेगा एक दिन का वेतन
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अधिकारियों-कर्मचारियों की मनमानी पर सरकार सख्त हो गयी है। कामचोर अधिकारी-कर्मचारियों को एक पत्र जारी कर चेताया गया है। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को पत्र जारी कर ऑफिस टाइम के दौरान अपनी सीट से गायब रहने वाले कर्मचारी-अधिकारी की 1 दिन की सैलरी काटने के निर्देश दिये हैं। अगर कर्मचारी छुट्टी पर है, तो अधिकारियों को भी इसकी जानकारी रहे। ताकि औचक निरीक्षण के दौरान वे ब्यौरा उपलब्ध करा सकें।
साथ ही वक्त पर दफ्तर न पहुंचने वाले और समय से पहले कार्यालय छोडऩे वाले कर्मचारियों के लिए भी सख्त निर्देश दिये गये हैं। बता दें कि अधिकारियों और कर्मचारियों के ऑफिस के दौरान लोगों से काम में देरी को लेकर लम्बे समय से शिकायत मिल रही थी। अधिकरियों के निरीक्षण में भी कर्मचारी उपस्थित नहीं रहते थे।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now