राज्य समाचार

कनक तिवारी राज्य के नये महाधिवक्ता

Spread the love

रायपुर। वरिष्ठ अधिवक्ता कनक तिवारी को राज्य का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। इस आशय का आदेश आज राज्य शासन ने जारी किया।
26 जुलाई 1940 को जन्मे कनक तिवारी ने अंग्रेजी साहित्य के प्राध्यापक के रूप में अपने कैरियर की शुरूआत की थी। 1971 में रविशंकर विश्वविद्यालय से एलएलबी की परीक्षा में स्वर्ण पदक लेकर वकालत का व्यवसाय चुना।
 उन्होंनेे कई किताबें लिखी हैं। जिसमें संविधान का सच, संविधान का पड़ताल, गांधी और पंचायती राज तथा गांधी का देश,  फिर से हिंद स्वराज, बस्तर : लाल क्रांति बनाम ग्रीन हंट, हिंद स्वराज का सच प्रमुख हैं।
उल्लेखनीय है कि सत्ता परिवर्तन होते ही राज्य के महाअधिवक्ता जुगल किशोर गिल्डा ने इस्तीफा दे दिया था। गिल्डा ने अपना इस्तीफा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भेजा था। नागपुर के रहने वाले गिल्डा 2014 में राज्य के महाअधिवक्ता बनाए गए थे।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button