राज्य समाचार

BREAKING : नशीली दवाओं का जखीरा,ढाई लाख रुपए की ट्रामाडोल और अल्फाजोलम टेबलेट के साथ 4 गिरफ्तार

दुर्ग – नशीली दवाओं को जखीरा पकड़ाया है। छावनी पुलिस ने ढाई लाख रुपए कीमत की 3260 नग ट्रामाडोल कैप्सूल और अल्फाजोलम टैबलेट जब्त करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग आरोपी भी शामिल है।

दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि दुर्ग जिले में नशे के कारोबार पर रोक लगाने उन्होंने एंटी क्राइम यूनिट और सभी थानों की पुलिस को अलर्ट किया है। छावनी थाना प्रभारी मोनिका पांडेय को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग नशीली दवा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ये आरोपी किए गए गिरफ्तार

इसके बाद थाना प्रभारी मोनिका पांडेय और एसीसीयू प्रभारी चंद्रशेखर सोनी की संयुक्त टीम ने कैंप-2 लिंक रोड मस्जिद के पास घेराबंदी कर 4 लोगों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों ने विनय बाफना निवासी जलेबी चौक कैंप एक भिलाई, परमानंद साहू निवासी शारदा पारा कैंप 2 भिलाई, श्रवण कुमार ताती निवासी सेक्टर 06 भिलाई और नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button