करियरराज्य समाचार
BREAKING : जेल में शिक्षक की मौत, परिजनों ने लगाया ये आरोप…
बांदा. जेल में बंद शिक्षक की मौत हो गई. सूचना मिलते ही परिजनों ने जेल प्रशासन पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है. साथ ही अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है. वहीं, पोस्टमार्टम के लिए 3 डॉक्टरों का पैनल और वीडियोग्राफी के आदेश दिए गए हैं. बता दें कि टीचर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में जेल में बंद था
बांदा मंडल कारागार में शहर कोतवाली के परशुराम तालाब का रहने वाले अजीत कुमार कुशवाहा बिसंडा थाने इलाके के प्राथमिक विद्यालय में सहायक टीचर (अनुदेशक) था. परिजनों ने बताया कि अजीत पर एक छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया था. उसके खिलाफ बिसंडा थाना में छेड़खानी, एससीएसटी और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी. इसके बाद 2 मार्च को जेल भेज दिया गया था. परिजनों ने जमानत की अर्जी डाली थी.
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
सोमवार को जमानत पर सुनवाई भी होनी थी. मगर, उसकी मौत हो गई. मृतक के पिता वासुदेव ने जेल प्रशासन पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है. पिता ने कहा कि बेटा बेकसूर था. रक्षाबंधन पर बहन राखी बांधने गई थी, वह एकदम ठीक था और उसे कोई बीमारी नहीं थी. जेल प्रशासन का कहना है कि अचानक कैदी को हार्ट अटैक पड़ा. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मौत हो गई.
Live Cricket Info

